बिहार : भूकंप से भयभीत लोग हुए धर्मभीरु (फोटो सहित)

पटना, 27 अप्रैल (आाईएएनएस)। बिहार में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से बचने के लिए अब लोग भगवान की शरण ले रहे हैं। नालंदा जिले में जहां मुस्लिमों ने खुले मैदान में कुरान का पाठ किया, वहीं बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

पटना, 27 अप्रैल (आाईएएनएस)। बिहार में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से बचने के लिए अब लोग भगवान की शरण ले रहे हैं। नालंदा जिले में जहां मुस्लिमों ने खुले मैदान में कुरान का पाठ किया, वहीं बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित टाउन उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार की रात मुस्लिमों ने कुरान का पाठ किया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भी शिरकत की।

आयोजनकर्ता मोहम्मद सुल्तान ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया कि अब इस भूंकप से बचने का एकमात्र सहारा अल्लाह ही हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप से हजारों लोग असमय काल की गाल में समा गए। खुदा की रहम है कि नेपाल जैसा जलजला बिहार में नहीं आया।

इधर, देश के विभिन्न हिस्सों सहित नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में हताहतों के लिए ज्ञानस्थली बोधगया के महाबोधि मंदिर में सुत्त पाठ का आयोजन किया गया। विभिन्न बौद्ध मोनास्ट्री के भिक्षुओं ने सामूहिक रूप से हुतात्माओं की शांति के लिए सुत्त पाठ किया।

महाबोधि मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव एऩ दोरजे ने कहा, “भूकंप से नेपाल में जानमाल की काफी क्षति हुई है, जो बहुत दुखदायी है। हम सभी के सुखी और खुशी होने की कामना करते हैं।”

इधर, महाबोधि वृक्ष की छांव में लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व भिक्षु प्रभारी भंते चलिंदा ने किया। इसके बाद करीब ढाई हजार दीप जलाए गए।

भिक्षु दीनानंद ने कहा, “प्रार्थना सभा के माध्यम से यह कामना की गई कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।”

इधर, वैशाली जिले के हाजीपुर के बड़ी इसीपुर के दुर्गामंदिर प्रांगण में भूकंप से बचने के लिए हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। हवन में शामिल अजय कुमार का कहना है कि अब भूकंप से बचने का एक मात्र सहारा भगवान ही हैं। हवन में बड़ीइसीपुर के अलावा आसपास के क्षेत्र के महिला, पुरुष और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पटना रेलवे स्टेशन के समीप स्थित महावीर मंदिर में भी पूजा-पाठ का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि बिहार में शनिवार को आए भूकंप के झटके से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को भूकंप के झटके ने एक बार फिर बिहार को हिला दिया। लोग भूकंप को लेकर दहशत में जी रहे हैं। भूकंप के कारण बिहार में अब तक 52 लेागों की मौत हो चुकी है, जबकि 173 लोग घायल हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493