केरल के आबकारी मंत्री का रिश्वत के आरोपों से इंकार

तिरुवनंतपुरम, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के आबकारी मंत्री के.बाबू ने सोमवार को मयखानों का वार्षिक शुल्क घटाने के लिए 10 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोपों से इंकार किया है।

कई मयखानों के मालिक बीजू रमेश ने न्यायाधीश के समक्ष गवाही दी कि मयखानों का वार्षिक शुल्क घटाने के लिए 10 करोड़ रुपये बाबू को दिए गए।

बाबू ने आईएएनएस को बताया, “मेरे पास सभी दस्तावेज हैं, जिनसे सिद्ध हो जाएगा कि उन्होंने जो कुछ कहा वह झूठ था। मैं पिछले 49 सालों से जनता के बीच में हूं और हर कोई मुझे जानता है। रमेश मेरे प्रति द्वेष रखता है। इसलिए वह इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा यह फैसला किया है कि मैं सत्ता का दुरुपयोग नहीं करूंगा। मेरी अंतर्रात्मा साफ है और मैं रमेश के बेबुनियाद आरोपों को झुठलाने के लिए अधिक दस्तावेजों के साथ मीडिया के समक्ष आऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493