सुझू (चीन), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पहले दिन सोमवार को भारत की के. शामिनी ने शानदार शुरुआत करते हुए महिला एकल के मुख्य ड्रा में क्वालीफाई कर लिया।
शामिनी ने स्कॉटलैंड की गिलियान को 11-7, 9-11, 11-3, 13-11, 8-11, 11-8 से हराया। इसके बाद उन्होंने वेनेजुएला की निनो नेरिडी को भी 11-7, 11-3, 8-11, 11-3, 7-11, 11-8 से मात दी।
मौमा दास और मनिका बत्रा अपनी विश्व रैंकिंग के कारण पहले ही मुख्य ड्रा में स्थान पक्का कर चुकी हैं।
पुरुषों के एकल वर्ग के क्वालीफायर में जी. साथियान और सुनील शेट्टी ने भी अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। साथियान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ए. अब्दुल्लाह को 11-5, 11-6, 11-4, 11-2 से और साउदी अरब के ए. अली को 11-8, 11-5, 11-2, 9-11, 11-2 से हराया।
शेट्टी ने बहरीन के सालेह मोहम्मद को 11-5, 11-7, 10-12, 11-13, 11-1, 11-5 से मात दी। इसके बाद वह मेक्सिको के विला रिकाडरे को भी 11-7, 11-2, 11-4, 11-7 से हराने में कामयाब रहे।
इन दोनों खिलाड़ियों को हालांकि अभी क्वालीफाइंग दौर में भी जीत हासिल करना होगा। इसके बाद वे मुख्य ड्रा के में स्थान हासिल कर सकेंगे। मुख्य ड्रा में कुल 128 खिलाड़ी होंगे।
वरीय खिलाड़ी ए. शरत कमल और सौम्यजीत घोष पहले ही मुख्य ड्रा में स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
वहीं, पुरुष युगल वर्ग में शरत और साथियान ने बहरीन के एल्यासी एल्यास तथा सालेह मोहम्मद को पहले दौर में 11-4, 11-3, 11-8 से हराया। महिला वर्ग में मौमा और शामिनी की जोड़ी ने मालदीव की एम. मुइना और निमल फातिमाथ को 11-4, 11-3, 11-3 से हराया।
dharmpath.com dharmpath