ब्यूनस आयर्स, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। लेखक और फिल्म निर्देशक चैतन्य तम्हाणे की फिल्म ‘कोर्ट’ ने 17वीं ब्यूनस आयर्स इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल में तीन पुरस्कार जीते हैं।
फिल्म को शीर्ष पुरस्कार सहित इसके नायक विवेक गोंबर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार और फिपरेस्की पुरस्कार भी दिया गया।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ फिल्मोत्सव के निदेशक मार्सेलो पैनोजो एवं लिएंड्रो लिस्टोर्टी की बैफिसी प्रोग्रामिंग टीम के सदस्यों विओलेटा बावा, जेवियन पोर्टा फौज, जुआन मैनुएल डोमिनगेज और फ्रैन गायो द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विजेताओं की घोषणा की गई।
फिल्म ‘कोर्ट’ का प्रीमियर 71वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में बीते साल चार सितंबर को किया गया था। फिल्म ने मुंबई, अंटाल्या और सिंगापुर फिल्म महोत्सवों में अब तक 18 पुरस्कार जीते हैं। ‘कोर्ट’ ने 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार भी जीता है।
विवेक के अलावा फिल्म में वीरा सतीधर, गीतांजलि कुलकर्णी, प्रदीप जोशी, उषा बाने और शिरीष पवार ने काम किया है।
dharmpath.com dharmpath