आईएसआईएस के खलीफा बगदादी की मौत!

तेहरान, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू-बकर अल बगदादी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। रेडियो ईरान ने इराक के खुफिया विभाग के सूत्रों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है।

ईरान रेडियो ने अपनी रपट में अरब मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि इराक में इस्लामिक स्टेट ने अपने नए खलीफा के रूप में अबू अल आफरी को चुना है।

ईरान रेडियो ने इराक के शहर मोसुल में अपने एक सूत्र के हवाले से बताया कि बगदादी ने आईएस द्वारा अधिग्रहित गोलान के एक इजरायली अस्पताल में दम तोड़ दिया। इराकी सेना और अमेरिकी सेना के संयुक्त हमले में घायल होने के बाद से बगदादी इसी अस्पताल में भर्ती था।

सूत्र ने यह भी बताया कि बगदादी को उसके इजरायली चिकित्सक और शल्य चिकित्सक ने चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया। वह 18 मार्च को पश्चिमी इराक में एक हमले में घायल हुआ था।

सूत्र ने बताया कि इराक में आतंकवादी संगठन ने अब्दुल रहमान अल-शेजलर उर्फ अबु अल आफरी को आईएस का नया खलीफा चुना है। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो संगठन के नए मुखिया को लेकर उसके सदस्यों में मतभेद सामने आए हैं।

इससे पहले स्पेनिश भाषा के एक चैनल ‘हिस्पन टीवी’ ने 25 अप्रैल को बगदादी के मारे जाने की रपट दी थी।

समाचार पत्र गार्जियन ने 21 मार्च को दावा किया था कि अमेरिकी नेतृत्व वाले हवाई हमले में बगदादी बुरी तरह घायल हो गया है। इसके बाद समाचार पत्र ने पिछले हफ्ते अपनी रपट में बताया था कि बगदादी की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। पश्चिमी मीडिया ने हालांकि अभी तक बगदादी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493