गोवा की तीन महिला फुटबॉलर नेपाल से निकाली गईं

पणजी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के दौरे पर गई अंडर-14 महिला फुटबॉल टीम की तीन खिलाड़ियों को काठमांडू से निकाल लिया गया है और वे सोमवार शाम तक गोवा पहुंच जाएंगी।

नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं बचाव कार्यो में लगे राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के दल ने तीन महिला फुटबॉलरों को बाहर निकाला। इनकी पहचान आशिका गाडेकर, सुष्मिता जाधव और सौम्या मुकुंद के रूप में हुई है।

गोवा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एल्विस गोम्स ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि रविवार को तीन फुटबॉलरों को पूरी टीम के साथ बचाया गया है और वे सोमवार को नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

गोम्स ने कहा, “उनके आज रात यहां पहुंचने की उम्मीद है। जाहिर तौर पर हम राहत महसूस कर रहे हैं। वे सभी बहुत होनहार खिलाड़ी हैं।”

गोवा की यह तिकड़ी पिछले माह अपनी पूरी टीम के साथ नेपाल के दशरथ स्टेडियम में आयोजित होने वाली एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493