खेल क्षेत्र में विकास के लिए आईओसी करे मदद : मोदी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत को खेल के क्षेत्र में और बड़ी शक्ति के रूप में उभारने के लिए सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से मदद की मांग की।

मोदी ने भारत दौरे पर आए आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक से मुलाकात में यह बात रखी।

बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मोदी ने भारत में विभिन्न खेलों से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के विकास, खेल तकनीक तथा खेल से जुड़ी चीजों के भारत में निर्माण के लिए भी आईओसी से समर्थन की गुजारिश की।

दोनों ने अपनी बैठक में माना कि बढ़ रहे गृह युद्ध, आतंकवाद और तमाम समस्याओं से निपटने का खेल एक मजबूत माध्यम साबित हो सकता है।

मोदी ने कहा, “किसी भी देश या समाज के लिए खेल बहुत जरूरी है। यह समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।”

मोदी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और इस लिहाज से यहां खेलों के विकास की आपार संभावनाएं मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री ने नेपाल में आए भयानक भूकंप के बाद भारत द्वारा की जा रही मदद की भी चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493