सूरत, वारंगल में आयोजित होगा आईपीएल ‘फैन पार्क’

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के नाडियाड और आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पिछले सप्ताहांत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ‘फैन पार्क’ के सफल आयोजन के बाद इस बार इसे सूरत और वारंगल में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन दोनों शहरों में इस सप्ताहांत शनिवार और रविवार को यह फैन पार्क दोपहर दो बजे से आयोजित होंगे।

सूरत में लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में जबकि वारंगल में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘फैन पार्क’ आयोजित होगा।

आईपीएल में इस शनिवार को पहला मैच शाम चार बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। इसके बाद इसी दिन दूसरे मैच में रात आठ बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम आमने-सामने होंगी।

अगले दिन रविवार को शाम चार बजे किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा, जबकि रात आठ बजे राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493