नेपाल में फंसे लोगों को लेने आज रवाना होगा मप्र से राहत दल

भोपाल 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए भीषण भूकंप में फंसे मध्य प्रदेश वासियों को सुरक्षित लाने के लिए राज्य से एक राहत दल मंगलवार को काठमांडू रवाना हो रहा है। नेपाल में राज्य के 25 लोगों के फंसे होने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से कई परिवार काठमांडू स्थित विख्यात पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने गए हुए हैं। ये लोग 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद वहीं फंसे हुए हैं। इनमें से कई परिवारों की अब तक कोई खोज खबर नहीं है। राज्य सरकार ने इन लोगों को सुरक्षित वापस लाने की पहल की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान एक दल नेपाल भेजने का फैसला लिया। मध्य प्रदेश वासियों की सुरक्षित वापसी के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक पटेरिया इस राहत दल के साथ काठमांडू रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री ने राहत दल की अगुवाई करने वाले पटेरिया को शहडोल जिले के 20 तथा राज्य के दूसरे हिस्सों के पांच अन्य लोगों सहित कुल 25 लोगों के फंसे होने की सूचना दी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493