खुद को पोपाय समझते हैं स्नूप डॉग!

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। रैपर स्नूप डॉग का कहना है कि जब वह नशापान करते हैं, तो खुद को कार्टून चरित्र पोपाय समझने लगते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संगीत प्रतिभा का श्रेय मारिजुआना (मादक पदार्थ) को जाता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या नशापान का कामयाब करियर से कोई वास्ता है? स्नूप ने कहा, “चरस से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इससे प्रोत्साहन मिलता है। यह पोपाय की तरह है। आप पोपाय नाविक को जानते हैं न? काम पर जाने से पहले वह पालक को मसलकर निगल जाता है और फिर जोश से भर जाता है। यह भी ऐसा ही है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, स्नूप ने कहा कि उनका सपना किसी विशालकाल वृक्ष की तरह बढ़ने और फलने-फूलने का है।

मादक पदार्थो के सेवन की बात स्वीकारने के बावजूद 43 वर्षीय स्नूप ने कहा कि घर पर वह उम्रदराज व्यक्ति जैसे हैं और वास्तव में सांसारिक जीवन जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493