लंदन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले एकमात्र ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबल्डन के आयोजकों ने इस वर्ष से टूर्नामेंट में दर्शकों पर सेल्फी स्टिक के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब ने कहा है कि इस वर्ष से ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट के दौरान मैच देखने आए दर्शकों को सेल्फी स्टिक ले जाने पर रोक लगा दी गई है।
क्लब ने टिकट खरीदने वालों के लिए जारी निर्देश में कहा है, “अन्य अनेक खेल प्रतियोगिताओं, मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ही भांति विंबल्डन चैम्पियनशिप में भी मैदान पर सेल्फी स्टिक ले जाना प्रतिबंधित है।”
dharmpath.com dharmpath