क्रिस को पसंद है रोमांटिक फिल्में

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस ईवांस फिल्मकार जस्टिन रेयरडन की आने वाली फिल्म ‘प्लेइंग इट कूल’ में मिशेल मोनागन के साथ दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें रोमांटिक फिल्में बेहद पसंद है।

क्रिस ने एक बयान में कहा, “मुझे शुरू से ही रोमांटिक कहानियां पसंद हैं। मुझे लगता है कि किसी अजनबी से एक रात की मुलाकात की कहानी पर फिल्म बनाने का विचार कमाल है। फिल्म में दो किरदार हैं, जिनके दिल टूटे हैं और दोनों को ही खुद को और असल प्रेम को समझने वाले एक साथी की जरूरत है।”

सुपर हीरो कैप्टन अमेरिका के रूप में मशहूर क्रिस फिल्म ‘प्लेइंग इट कूल’ में एक लेखक की भूमिका में हैं, जिसे मारधार से भरपूर कहानियां लिखना पसंद है और परिस्थितिवश उसे रोमांटिक उपन्यास लिखने को मजबूर होना पड़ता है।

प्रेम में विश्वास नहीं होने के कारण उसे कहानी लिखने में काफी संघर्ष करना पड़ता है और तब आखिरकार उसे मोनागन से प्रेम हो जाता है।

फिल्म आठ मई को सिनेमाघरों में आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493