चोट से उबरना पीड़ादायक रहा : रोबेन

एम्सटर्डम, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उदर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मार्च के आखिरी सप्ताह से मैदान से बाहर चल रहे नीदरलैंड्स के फुटबाल खिलाड़ी अर्जेन रोबेन अब इस समस्या से उबर चुके हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। रोबेन के अनुसार इस चोट से उबरना उनके लिए बेहद तकलीफदेह रहा।

रोबेन चोट के कारण यूरो-2016 का एक क्वालीफायर मैच नीदरलैंड्स के लिए नहीं खेल सके। बायर्न म्यूनिख क्लब के लिए खेलने वाले रोबेन को एफसी पोटरे के खिलाफ दोनों चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल मैचों से भी बाहर रहना पड़ा।

वेबसाइट फुटबाल ऑरेंज डॉट कॉम के अनुसार, “मेरे करियर में मुझे बहुत चोट लग चुकी है लेकिन यह कुछ अलग था। मुझे पूर्व में ऐसी समस्या का सामना कभी नहीं करना पड़ा। मुझे लगातार दर्द में रहना पड़ा।”

बायर्न म्यूनिख के कोच पेप गुआरडियोला ने रोबेन की वापसी की संभावनाओं पर खुशी जताते हुए कहा कि वह टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उनकी अभी बहुत जरूरत है।

रोबेन जर्मन बुंदेसलीगा के इस सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493