भूकंप में 50,000 गर्भवती महिलाएं प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र

काठमांडू, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए भूकंप में करीब 50,000 गर्भवती महिलाओं के प्रभावित होने का अनुमान है। यह बात संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने मंगलवार को कही।

काठमांडू, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए भूकंप में करीब 50,000 गर्भवती महिलाओं के प्रभावित होने का अनुमान है। यह बात संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने मंगलवार को कही।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए)के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 50,000 गर्भवती महिलाएं भूकंप प्रभावितों नेपाल में बच निकलने वालों में हो सकती हैं, जहां 4,347 लोगों की जान भूकंप ने लील ली है।

नेपाल में शनिवार को आए 7.9 तीव्रता के भूकंप के कुछ दिन बाद भी मृतकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

आपदा में प्रभावित हुई गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षित प्रसव सेवा, पोस्ट मार्टम सेवा की जरूरत है।

लिंग आधारित हिंसा और अन्य खतरों से महिलाओं तथा लड़कियों की सुरक्षा भी मुश्किल होगी।

एशिया तथा प्रशांत में यूएनएफपीए की मानवतावादी समन्वयक प्रिया मारवाह ने कहा, “उथल-पुथल, आपदा की स्थिति में गर्भावस्था से संबंधित मौत और लिंग आधारित हिंसा बढ़ जाती है।”

उन्होंने कहा, “कई महिलाएं स्थानीय प्रसव स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच नहीं पातीं और बिना किसी सुरक्षित प्रसव व्यवस्था तथा जीवनरक्षक सेवा के खराब हालात में बच्चे को जन्म देती हैं।”

यूएनएफपीए नेपाल में ऐसी जरूरतमंदों के लिए सरकार और मानवतावादी साझीदारों के साथ सहयोग कर रही है। आपातकालीन कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं और प्रभावित इलाके में प्रजनन स्वास्थ्य उपकरण भेजे जा रहे हैं।

यूएनएफपीए के अधिशासी निदेशक बाबातुंडे ओसोटाइमहिन ने बताया, “कोष इस आपदा में प्रभावित गर्भवती महिलाओं को लेकर चिंतित है जिनमें से वो भी हैं, जिनकी जिंदगी को खतरा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493