नेपाल से भारतीयों को लाने में जुटीं विमानन कंपनियां

कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए भीषण भूकंप के कारण हवाईअड्डों पर पार्किं ग की समस्या के कारण उड़ानों का समय प्रभावित होने के बीच भारतीय विमानन सेवा प्रदाता कंपनियों ने सामान्य सेवा फिर से बहाल कर दी।

इनमें से कुछ भारत के भारत के बड़े शहरों तथा काठमांडू के बीच अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रहे हैं, ताकि वहां फंसे लोगों को स्वदेश लाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह 7.9 तीव्रता के भूकंप से नेपाल में भारी तबाही मची है, जिसमें अब तक 4,347 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7,500 लोग घायल हुए हैं।

एक बयान में जेट एयरवेज ने कहा, “काठमांडू में राहत प्रयासों के कारण काठमांडू हवाईअड्डे पर पार्किं ग की भारी किल्लत है और समय पर विमानों के परिचालन के लिए स्रोतों की गंभीर कमी है।”

जेट एयरवेज ने मंगलवार को काठमांडू के लिए तीन विमानों का संचालन किया। आगामी दो मई तक काठमांडू से मुंबई तथा दिल्ली के लिए यह बेहद कम किराया वसूल रहा है।

स्पाइसजेट ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “काठमांडू की सभी उड़ानें यात्रियों से भरी रही। अन्य देशों के नागरिकों को भी बाहर निकाला गया। बीती रात स्पेन के 50 नागरिकों को बाहर निकाला गया।”

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “नेपाल से बाहर निकाले गए 1,100 लोगों में से 90 फीसदी भारतीय नागरिक हैं।”

बजट विमानन सेवा प्रदान करने वाली कंपनी इंडिगो ने नेपाल से एकमात्र रिटर्न फ्लाइट के अलावा, सोमवार को एक अतिरिक्त उड़ान का संचालन किया।

सोमवार रात तक लगभग 5,400 भारतीयों को नेपाल से स्वदेश लाया चुका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493