माता-पिता संग देख सकता हूं ‘कुछ कुछ लोचा है’ : राम

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। लंबी चौड़ी कद-काठी वाले अभिनेता राम कपूर कहते हैं कि सनी लियोन अभिनीत उनकी आगामी फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ एक पारिवारिक फिल्म है। उनका कहना है कि वह इसे अपने माता-पिता और सास-ससुर संग देख सकते हैं।

राम ने आईएएनएस को बताया, “यह वयस्क कॉमेडी नहीं है। यह एक पारिवारिक हास्य फिल्म है, जो ‘यू’ प्रमाणपत्र वाली फिल्म होगी।”

उन्होंने कहा, “मैं यह फिल्म माता-पिता एवं सास-ससुर सहित अपने परिवार के साथ देख सकता हूं। मेरे सास-ससुर मराठी ब्राह्मण हैं और बेहद रूढ़ीवादी हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि यह उन्हें पसंद आएगी।”

क्या आप सनी लियोन के साथ काम करने को लेकर सशंकित थे? जवाब में उन्होंने कहा, “मैं कभी किसी चीज को लेकर सशंकित नहीं रहा। मुझे मौकों का फायदा उठाना पसंद है। मैं एक अभिनेता के रूप में आगे बढ़ना चाहता हूं और आप सिर्फ अलग-अलग फिल्में करके ही आगे बढ़ सकते हैं।”

देवांग ढोलकिया निर्देशित ‘कुछ कुछ लोचा है’ आठ मई को रिलीज हो रही है। इसमें एवलिन शर्मा और नवदीप छाबड़ा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493