खुलना टेस्ट : हफीज ने दिलाई पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत

खुलना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मोहम्मद हफीज (137 नाबाद) की बदौलत पाकिस्तान ने शेख अबु नसीर स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में एक विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं।

बांग्लादेश को पहली पारी में 332 रनों पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की और लगभग चार के औसत से रन बनाए और अब वह पहली पारी के आधार पर 105 रन पीछे रह गए हैं।

हफीज 179 गेंदों की पारी में अब तक 12 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं, जबकि अजहर अली 136 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान को एकमात्र झटका समी असलम (20) के रूप में लगा जिन्हें ताईजुल इस्लाम ने आउट किया।

इससे पूर्व, पहले दिन के 236 रनों पर चार विकेट से आगे खेलने उतरे बांग्लादेश के आखिरी छह बल्लेबाज 96 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दिन का पहला विकेट शाकिब अल हसन (25) के रूप में गिरा। वह पहले दिन की व्यक्तिगत रन संख्या में केवल छह रन और जोड़ जुल्फिकार बाबर के शिकार हुए।

छठे विकेट के लिए कप्तान मुशफिकुर रहीम (32) और सौम्य सरकार (33) ने 62 रन जोड़ कर बांग्लादेश को 300 रनों के पार पहुंचाया। हफीज ने सरकार को असद शफीक के हाथों कैच कराकर इस जोड़ी को तोड़ा।

इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों को समेटने में पाकिस्तानी गेंदबाजों को ज्यादा समय नहीं लगा। मोमिनुल हक ने पहले दिन 80 रनों की पारी खेली थी।

पाकिस्तान की ओर से वहाब रियाज और यासिर शाह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन-तीन विकेट चटकाए। हफीज और बाबर को दो-दो सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493