टीवीएस मोटर का शुद्ध लाभ 33 फीसदी बढ़ा

चेन्नई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2014-15 में 32.9 फीसदी बढ़ा, जबकि इसी दौरान उसकी कुल आय 26.8 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि 2014-15 में उसे 347.83 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो 2013-14 में 261.63 करोड़ रुपये था।

आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 10,098.22 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 7,965.94 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के बोर्ड ने 2014-15 के लिए अपने प्रत्येक शेयर पर 1.15 रुपये के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

2014-15 में कंपनी ने 24.09 लाख दोपहिया वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले की बिक्री 19.93 लाख थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493