ऑकलैंड, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आनंद पवार बुधवार को 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले न्यूजीलैंड ओपन ग्राप्री. गोल्ड के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए।
पवार ने दूसरे दौर में मलेशिया के जुल्हेल्मी जुलकिफी को 31 मिनट में 21-11, 21-17 से हराया। इससे पहले वह न्यूजीलैंड के जोसुआ करी को 17 मिनट में 21-5, 21-9 से हराने में कामयाब रहे थे।
मुंबई के पवार को अगले दौर में अब हालांकि कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए अगले मैच में तीसरे वरीय दक्षिण कोरिया के ली ह्यून इल को हराना होगा।
दूसरी ओर, मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में भारत के तरुण कोना और एन. सिक्की रेड्डी को 23 मिनट में मलेशियाई जोड़ी पेंग सून चान और लियू यिंग गोह ने 21-14, 21-8 से हराया।
इस बीच हालांकि भारत की रचिता सहदेव और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार अभिवन मनोटा ने आस्ट्रेलिया के डेनियल गुडा और जॉय लाइ को 21-14, 17-21, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
dharmpath.com dharmpath