नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को धूप निकली। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आंशिक रूप से बादल घिरेंगे और कुछ इलाके में धूल भरी आंधी आने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “गुरुवार को आसमान में हल्के बादल घिरे रहेंगे। कुछ इलाके में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।”
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 52 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath