मोगा में इंसानियत फिर शर्मसार, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

मोगा (पंजाब), 1 मई (आईएएनएस)। पंजाब के मोगा जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपनी सहेली के पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले पंजाब के मोगा में ही चलती बस में एक लड़की और उसकी मां से छेड़छाड़ करने के बाद उन्हें बस से फेंक दिया गया था, जिसमें लड़की की मौत हो गई थी, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।

ताजा मामले में पीड़ित महिला (23) का कहना है कि मोगा से 180 किलोमीटर दूर माड़ी मुस्तफा गांव में 29 और 30 अप्रैल की रात (बुधवार व गुरुवार) को उसकी सहेली के पति और अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने गुरुवार को शिकायत के बाद पीड़िता की सहेली के पति और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस संदर्भ में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़ित महिला का दावा है कि वह बुधवार रात अपनी अपने प्रेमी के साथ सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी। उन्होंने रात में वहीं रुकने का फैसला किया था।

उसकी सहेली का पति रात को अपने सात दोस्तों के साथ घर आया। वह नशे में धुत्त था। उन लोगों ने पीड़िता के प्रेमी की पिटाई की और पीड़िता को गांव के ही एक सुनसान इलाके में स्थित कमरे में ले गए, जहां आठ लोगों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गुरुवार सुबह ही उसे कमरे से बाहर जाने दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493