नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2015-16 से आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। विवि ने गुरुवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी।
यह पााठ्यक्रम सभी विषयों के विद्यार्थियों के लिए है।
विश्वविद्यालय ने हिमालय में एक मॉडल कॉरिडोर विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा है, जहां विद्यार्थियों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलनों, हिमस्खलन, बादल फटने, बाढ़ आदि के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विवि के कुलपति तलत अहमद ने कहा कि वैज्ञानिकों के एक समूह को नेपाल और भारत के पड़ोसी क्षेत्रों के प्रभावित इलाकों में अध्ययन करने के लिए आगे आना चाहिए।
अहमद के नेतृत्व में भूवैज्ञानिकों के एक समूह ने 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में व्यापक अध्ययन किया।
कुलपति ने केंद्र सरकार से विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा विनाशकारी भूकंप का वैज्ञानिक अध्ययन कराने का भी आग्रह किया है, जिसके लिए जामिया प्राकृतिक आपदा संबंधित मामलों में अपनी विशेषज्ञता उपलब्ध कराएगा।
dharmpath.com dharmpath