हमने घरेलू हालात का फायदा उठाया : रसेल

कोलकाता, 1 मई (आईएएनएस)। ईडन गार्डन्स मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम को मिली जीत के बाद कोलकाता नाइट राइर्ड्स के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा कि उनकी टीम ने तो सिर्फ घरेलू हालात का फायदा उठाया है।

मौजूदा चैम्पियन नाइट राइडर्स ने दो बार के चैम्पियन सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया। रसेल ने 32 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। रसेल ने रोबिन उथप्पा (80) के साथ 112 रनों की साझेदारी की।

मैच के बाद रसेल ने कहा, “चेन्नई के सामने हमने अलग रणनीति पर चलने का विचार नहीं किया था। कारण इस टीम के पास रणनीति तोड़ने की क्षमता है। इसी कारण हमने घरेलू हालात का फायदा उठाने का मन बनाया, जो कारगर साबित हुआ।”

चेन्नई ने पहले खेलते हुए नौ विकटे पर 165 रन बनाए जबकि नाइट राइडर्स ने 49.5 ओवरो में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। उथप्पा ने 58 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493