अनुष्का शर्मा 27 की हुईं

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शुक्रवार को 27 साल की हो गईं। उन्हें ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘पीके’, ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘एनएच10’ सरीखी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है।

सैन्य अधिकारी की बेटी अनुष्का ने अभिनय करियर की शुरुआत ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (2008) से की। उन्होंने अभी तक नौ फिल्मों में अभिनय किया है और साबित कर दिया है कि वह हिंदी सिनेजगत में ‘लंबी रेस की घोड़ा’ हैं।

अनुष्का को ट्विटर पर दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी व फिल्मकार करण जौहर ने जन्मदिन की बधाई दी।

-शबाना आजमी : प्यारी अनुष्का जन्मदिन की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।

-करण जौहर : जन्मदिन की बधाई हो अनुष्का शर्मा। अब तक का सर्वश्रेष्ठ साल हो। बहुत सारा प्यार।

अनुष्का की अगली फिल्म अनुराग कश्यप निर्देशित ‘बांबे वेल्वेट’ है, जो 15 मई को रिलीज होनी है।

वह जोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह भी हैं। फिल्म पांच जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493