ह्युंडई की बिक्री 2.6 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। कार निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की बिक्री अप्रैल में साल-दर-साल आधार पर 2.6 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसने अप्रैल में 51,505 कारें (देश में 38,601, विदेश में 12,904) बेचीं।

अप्रैल 2014 में कंपनी ने 50,222 कारें (देश में 35,248, विदेश में 14,974) बेची थीं।

कंपनी के बिक्री एवं विपणन मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा, “38,601 वाहनों की बिक्री के साथ ह्युंडई ने साल-दर-साल आधार पर 9.5 फीसदी की वृद्धि जारी रखी है। ग्रामीण बाजारों में चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के बाद भी 12,425 इलाइट आई20 और आई20 एक्टिव की बिक्री के बल पर यह बढ़त दर्ज की गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493