भारत की चेतावनी प्रणाली विश्वस्तरीय : हर्षवर्धन

कोलकाता, 1 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को दावा किया कि देश की पूर्व चेतावनी प्रणाली विश्व स्तरीय है।

उन्होंने उन हालिया रिपोर्टो को खारिज किया, जिनमें दावा किया गया है कि देश की निगरानी एवं चेतावनी प्रणालियां आधुनिक नहीं हैं।

हर्षवर्धन ने यहां मीडिया को बताया, “भूकंप का पूर्वानुमान लगाने वाली कोई तकनीक नहीं है। भारत की पूर्व चेतावनी प्रणाली विश्वस्तरीय है। यहां तक कि हम महासागर के इर्दगिर्द स्थित कई अन्य देशों की मदद कर रहे हैं।”

वह भारत के प्राचीनतम शोध संस्थान इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंसेज के दौरे पर थे।

उन्होंने कहा, “इसलिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से हम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ तुल्य और संभवत: कई अन्य देशों से बेहतर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493