नासा का मैसेंजर अंतरिक्षयान दुर्घटनाग्रस्त

वाशिंगटन, 1 मई (आईएएनएस)। नासा का मैसेंजर अंतरिक्षयान ईंधन खत्म हो जाने की वजह से गुरुवार अपराह्न 3.26 बजे (ईबीटी) बुध की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मैसेंजर बुध ग्रह की परिक्रमा करने वाला पहला अंतरिक्षयान था। विमान के सात वैज्ञानिक उपकरणों और रेडियो विज्ञान जांच से सौर प्रणाली के दूरस्थ ग्रह का पता लगाने में मदद मिली।

नासा के मुताबिक, मैसेंजर अंतरिक्षयान ने 3.91 किलोमीटर प्रति सेकेंड यानी 14,000 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

मैसेंजर के मुख्य जांचकर्ता और कोलंबिया विश्वविद्यालय के लैमंट-डोहार्थी भूप्रयोगशाला के निदेशक सीन सोलोमन ने कहा, “आज हमने पड़ोसी ग्रहों में अनुसंधान के लिए अपने सर्वाधिक लचीले और सफल विमान को विदाई दी है।”

सोलोमन ने कहा, “हमारे अंतरिक्षयान ने ग्रहों की कक्षा में स्थापित होने वाले विमानों के लिए कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सूर्य के नजदीक बुध ग्रह की कक्षा में चार साल से अधिक वर्षो तक रहा।”

मैसेंजर को तीन अगस्त, 2004 को प्रक्षेपित किया गया था। इसने 18 मार्च, 2011 को बुध ग्रह की परिक्रमा करनी शुरू कर दी थी।

नासा के मुताबिक, मैसेंजर ने 270,000 से अधिक तस्वीरें अन्य आंकड़ें इकट्ठा किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493