छत्तीसगढ़ : राज्यस्तरीय म्यूथाई स्पर्धा 2 मई से

रायपुर, 1 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ म्यूथाई संघ की ओर से दो मई से राज्यस्तरीय स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। चार मई तक दल्लीराजहरा में होने वाली स्पर्धा में रायपुर, दुर्ग, बालोद, बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, बस्तर सहित अन्य जिलों के 200 से अधिक सब जूनियर और जूनियर खिलाड़ी शामिल होंगे। बालक और बालिका दोनों वर्गों में मुकाबले होंगे।

छत्तीसगढ़ म्यूथाई संघ के सचिव अनीस मेमन ने बताया कि स्पर्धा के बाद राज्य स्तरीय टीम घोषित की जाएगी, जो बेंगलुरू में 25 से 31 मई तक होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होगी। स्पर्धा के लिए शुक्रवार को रायपुर जिले की टीम की घोषित की गई।

टीम :

बालक वर्ग : रितेश सिंह, प्रकाश, लोकेश, मेहुल, कृष्णा यादव, राहुल, हर्ष पांडे, देवेंद्र, अजय साहू, किशोर, हर्ष, जयंत, शुभम, रोशन, मयंक, जयकिशन, सूरज, ऋषभ।

बालिका वर्ग : अनिता सिंह चौहान, टिकेश्वरी, श्रेया राठी, शुभि, निधि, श्वेता, सौंदर्या व रोशनी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493