दिल्ली में सुबह धूप, दिन में छाएंगे बादल

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक रूप से बादल छाएंगे और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 57 प्रतिशत आद्रता दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीती रात 11.30 बजे से 12.30 बजे तक 0.2 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई।

राजधानी में शुक्रवार का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम क्रमश: 37.6 डिग्री सेल्सियस एवं 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493