लिथुआनिया को मई के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता

संयुक्त राष्ट्र, 2 मई (आईएएनएस)। लिथुआनिया को शुक्रवार को मई महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिली है। सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता चक्रीय आधार पर परिवर्तित होती रहती है।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में लिथुआनिया के स्थायी प्रतिनिधि रायमोंडा मुरमोकैटे मई के लिए संयुक्त राष्ट्र में जॉर्डन के स्थायी प्रतिनिधि डीना कवर के उत्तराधिकारी होंगे।

लिथुआनिया संयुक्त राष्ट्र स्थायी आयोग के मुताबिक, लिथुआनिया अपने अध्यक्षीय काल के दौरान संघर्षरत स्थितियों में पत्रकारों सहित नागरिकों की सुरक्षा, छोटे और हल्के हथियारों से नागरिकों को होने वाले संभावित खतरे से निपटने और बाहरी आतंकवादी संगठनों का सामना करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।

मई में मानव तस्करी तथा छोटे व हल्के हथियारों के दुरुपयोग पर खुली बहस की योजना है।

इसके अलावा, सुरक्षा परिषद भूमध्य सागरीय देशों में गैरकानूनी आव्रजन के सुरक्षा प्रभावों, सीरिया में रासायनिक हथियारों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया, सीरिया और इराक में लोकोपकारी कार्यो की स्थिति तथा मध्य पूर्व, दक्षिणी सूडान और सोमालिया के हालातों पर भी चर्चा की जाएगी।

सुरक्षा परिषद में चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस पांच स्थायी सदस्य देश हैं, जबकि इसमें 10 अस्थाई देश भी हैं, जिन्हें पांच देशों के समूहों में दो वर्षो की अवधि के लिए चुना जाता है।

सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष का पद चक्रीय आधार पर 15 सदस्य देशों के बीच अंग्रेजी के वर्णक्रम में हर महीने परिवर्तित होता रहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493