बल्लेबाजी के लिए कठिन थी कोटला की विकेट : मिलर

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा है कि फिरोजशाह कोटला मैदान की विकेट पर शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करने में खासी दिक्कत आ रही थी।

मिलर ने किंग्स इलेवन के लिए सबसे अधिक 42 रन बनाए लेकिन उनकी टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 118 रन ही बना सकी। इसके बाद स्थानीय टीम ने 13.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

आईपीएलटी-20 डॉट कॉम ने मिलर के हवाले से लिखा है, “कोटला की पिच पर बल्लेबाजी कठिन थी। गेंद ऊंची और नीची रहकर बल्ले पर आ रही थी। हमने पहले छह ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हमने विकेट मुश्किल होने के कारण खुद को संकत में डाला। विपक्षी टीम के साथ हालांकि ऐसा नहीं था। उसने बड़े आराम से लक्ष्य हासिल कर लिया।”

मिलर ने कहा कि दबाव में खेलना आसान नहीं लेकिन वह उम्मीद करते हैं कि आईपीएल-8 में आठवें स्थान पर खड़ी अपनी टीम के लिए वह आने वाले मैचों में यागदार प्रदर्शन कर सकेंगे। मिलर के मुताबिक टी-20 क्रिकेट की सबसे विचित्र बात यह है कि यहां सबकुछ बहुत जल्दी होता है और रणनीति बनाने का समय ही नहीं मिलता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493