नेपाल : राहत अभियान में 962 भारतीय शामिल

काठमांडू, 2 मई (आईएएनएस)। नेपाल में आए 7.9 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के एक सप्ताहह बाद राहत और बचाव अभियानों में 962 भारतीय मदद कर रहे हैं। इस भूकंप में 6,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सरकार ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

नेपाल के गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, भूकंप प्रभावित नेपाल में राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (680), भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना (166) और अर्धसैनिक बल (116) सहित भारतीय इकाइयां काम कर रही हैं।

नेपाल में चल रहे राहत एवं बचान अभियानों में 28 देशों के चिकित्सा और राहत एवं बचावकर्मियों सहित कुल 3,169 लोग मदद कर रहे हैं। इनमें भारत (962), चीन (370), पाकिस्तान (87), श्रीलंका (140), तुर्की (79), बांग्लादेश (17), इजरायल (286), नीदरलैंड (62), भूटान (62), पोलैंड (81), अमेरिका (94), जापान (98), मलेशिया (47), फ्रांस (47), स्पेन (9), कोरिया (14), सिंगापुर (106), थाईलैंड (54), बेल्जियम (42), रूस (87), नॉर्वे (37), ब्रिटेन (145), कनाडा (10), जर्मनी (52), यूएई (29), जॉर्डन (23), स्वीडन (72) और इंडोनेशिया (57) शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493