दुल्हन ने दहेज लोभियों की बाराती लाटाई

घटना जयसिंहपुर कोतवाली के तहत ग्राम पंचायत नुमाये की है। ग्राम प्रधान हीरालाल की बेटी पूनम की शादी के लिए हिडहवा रसूलपुर, जिला अंबेडकर नगर निवासी सिद्धू अपने बेटे अरविंद की बारात लेकर धूमधाम से ग्राम प्रधान के दरवाजे पर पहुंचे। जयमाल तक सारी रस्म हो गई। लेकिन जब सिंदूरदान का समय आया तो वर और कन्या पक्ष में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

वर पक्ष का आरोप था कि मांग के अनुसार दहेज नहीं मिल रहा है और कन्या पक्ष का आरोप था कि दहेज के अनुसार लड़की को गहना नहीं दिया जा रहा है।

रातभर आपस में पंचायत चलती रही और सिंदूरदान की रस्म अटकी रही। जब सुबह हुई तो वर और कन्या पक्ष ने क्षेत्र के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों की पंचायत बुलाई। फिर भी कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी पूनम मांग में सिंदूर लेने को राजी नहीं हुई। आखिरकार बारात को बैरंग वापस जाना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493