उप्र : लखनऊ में ही जन्मदिन मनाएंगे कल्याण सिंह

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह पांच जनवरी को अपना जन्मदिन यहीं मनाएंगे। वह शुक्रवार को ही राजधानी पहुंचे हैं।

कल्याण सिंह तीन दिनों तक उप्र में रूकेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह को पिछले साल राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था। लखनऊ पहुंचते ही उनसे मिलने वालों का तांता उनके मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर लगा रहा। इनमें भाजपा के कई नेता तथा प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल थे।

कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए लखनऊ में भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493