ब्रिटिश लेखिका रुथ रेंडल नहीं रहीं

लंदन, 3 मई (आईएएनएस)। अपराध आधारित काल्पनिक उपन्यास लिखने वाली ब्रिटिश लेखिका रुथ रेंडल का शनिवार को लंदन में निधन हो गया। उनके प्रकाशक पेंग्विन रेंडम हाउस ने यह जानकारी। वह 85 साल की थीं।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, रेंडल को जनवरी में दिल का दौरा पड़ा था। मशहूर ‘इंस्पेक्टर वेक्स्फोर्ड’ श्रृंखला की लेखिका रेंडल को उनके काम में मनोवैज्ञानिक गंभीरता के लिए जाना जाता है।

एक विज्ञप्ति में उनके प्रकाशक ने उनके निधन पर शोक जताया।

विज्ञप्ति में कहा गया, “हम अपने सबसे प्रिय लेखकों में एक रेंडल को खोकर बहुत दुखी हैं।”

कॉरनरस्टोन पब्लिशिंग के सुसान सेंडन ने कहा, “उनके लेखन और उनके साथ ने हम सब का जीवन समृद्ध बनाया।”

‘इंस्पेक्टर वेक्सफोर्ड’ के किरदार पर लिखे उनके उपन्यास पर ब्रिटेन में ‘द रुथ रेंडल माइस्ट्रीज’ के नाम से धारावाहिक बनाया गया। उन्होंने कई अन्य रोमांचपूर्ण मनोवैज्ञानिक उपन्यास भी लिखे।

लंदन में 17 फरवरी, 1930 को जन्मी रेंडल ने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के तौर पर की थी। 60 से अधिक उपन्यासों की लेखिका रेंडल को ब्रिटिश गोल्ड डेगर्स फॉर फिक्शन, मिस्ट्री राइर्ट्स ऑफ अमेरिका एडगर अवार्ड सहित सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493