तमिल फिल्म में नजर आएंगी अनिषा सिंह

चेन्नई, 3 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनिषा सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘कोट्टाथिल ओरुथन’ के साथ तमिल फिल्मों में पदार्पण करने जा रही हैं। अनिषा ने ‘अय्यारे’ और ‘बीरुवा’ जैसी तेलुगू फिल्मों में काम किया है।

इस फिल्म में अशोक सेल्वन और प्रिया आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की एक मई से शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “हालांकि फिल्म में अशोक और प्रिय मुख्य भूमिकाओं में हैं, लेकिन फिल्म में अनिषा का भी काफी महत्वपूर्ण किरदार है। हालांकि, फिल्म निर्देशक और निर्माता उनकी भूमिका के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन यह कहा जा रहा है कि उनका यह किरदार उनकी बाकी फिल्मों में निभाए गए किरदारों से काफी अलग होगा।

इस फिल्म में कॉलेज के एक छात्र की कहानी को दर्शाया जाएगा, जिसमें कक्षा में शुरुआती पंक्ति और आखिरी पंक्ति के कशमकश को दर्शाया गया है।

फिल्म का निर्देशन टी.जे.ग्नानेवल ने किया है, जबकि इसका निर्माण स्टूडियो ग्रीन द्वारा किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493