भोपाल, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को तेज धूप के साथ लू भी अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बादल घिरने तथा गरज चमक के बीच बौछार पड़ने के आसार हैं।
राज्य में गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज हो रहा है और तापमान में भी बदलाव का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में सागर, रीवा,जबलपुर और शहडोल संभागों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों इंदौर का न्यूनतम तापमान 23़ 4 डिग्री, ग्वालियर का 24 डिग्री और जबलपुर का 24़ 5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, रविवार को अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। इस दिन भोपाल का अधिकतम तापमान 41़1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40़ 4 डिग्री, ग्वालियर का 41़ 3 डिग्री और जबलपुर का 39़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath