उत्तर प्रदेश में तापमान में इजाफा

लखनऊ, 4 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे राज्य में सोमवार सुबह तेज धूप है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इसके अलावा इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर में 22.4 डिग्री, गोरखपुर में 22 डिग्री, झांसी में 23.2 डिग्री एवं वाराणसी में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493