कमल हासन बनेंगे पुलिस अधिकारी

चेन्नई, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘उत्तम विलेन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अब आगामी तमिल-तेलुगू फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है।

फिल्म की युनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कमल पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। यह रोमांच से भरपूर स्टाइलिश फिल्म होगी, यह एक रात की कहानी होगी। इस माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में इसकी शूटिंग शुरू होगी।”

त्रिशा कृष्णन फिल्म में मुख्य नायिका की भूमिका के लिए ली गई हैं। इसमें प्रकाश राज भी अहम भूमिका में होंगे।

इसका निर्देशक कमल हासन के पुराने सहयोगी राजेश करेंगे।

फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में करने की योजना थी, लेकिन अब इस योजना में फेरबदल होता दिखता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493