इस्लामाबाद, 4 मई (आईएएनएस)। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम छह-सात मई को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इस दौरे में गयूम पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ वार्ता करने के साथ-साथ राष्ट्रपति ममनून हुसैन से भी मुलाकात करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस दौरे के दौरान पाकिस्तान और मालदीव अपने द्विपक्षीय सबंधों के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करेंगे।
इस दौरान खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और मादक पदार्थ तस्करी से निपटने में समन्वय से जुड़े कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होंगे।
पाकिस्तान और मालदीव दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के सदस्य हैं।
dharmpath.com dharmpath