शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 479 अंक उछला (राउंडअप)

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 479.28 अंकों की मजबूती के साथ 27,490.59 पर और निफ्टी 150.45 अंकों की मजबूती के साथ 8,331.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 193.32 अंकों की मजबूती के साथ 27,204.63 पर खुला और 479.28 अंकों या 1.77 फीसदी की मजबूती के साथ 27,490.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,537.85 के ऊपरी और 27159.45 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी रही। ओएनजीसी (7.57 फीसदी), बजाज ऑटो (7.40 फीसदी), सिप्ला (5.80 फीसदी), महिद्रा एंड महिंद्रा, (4.72 फीसदी) और भेल (3.29 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के तीन शेयरों आईसीआईसीआई बैंक (0.63 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.34 फीसदी) और लार्सन एंड टुब्रो (0.12 फीसदी) में गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 48.55 अंकों की मजबूती के साथ 8,230.05 पर खुला और 150.45 अंकों या 1.84 फीसदी की मजबूती के साथ 8,331.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,346.00 के ऊपरी और 8,220.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मजबूती का रहा। मिडकैप 133.13 अंकों की मजबूती के साथ 10,549.42 पर और स्मॉलकैप 225.62 अंकों की मजबूती के साथ 11,169.65 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में मजबूती रही। इनमें तेल-गैस (3.52 फीसदी), रियल्टी (2.51 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.35 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.08 फीसदी) और बिजली (2.00 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,949 शेयरों में तेजी और 833 में गिरावट रही, जबकि 103 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493