काठमांडू, 4 मई (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 7,365 और घायलों की संख्या 14,366 हो गई है। नेपाल के गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि देश भर में करीब छह लाख मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, 25 अप्रैल को आई आपदा में नेपाल में 80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। नेपाल की कुल आबादी लगभग 2.8 करोड़ है।
dharmpath.com dharmpath