नेपाल भूकंप : मृतकों की संख्या 7365 हुई (लीड-1)

काठमांडू, 4 मई (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 7,365 हो गई है। नेपाल के गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, घायलों की संख्या 14,366 पहुंच गई है। सर्वाधिक मौतें सिंधुपालचौक जिले में हुई हैं, जहां 2,838 मौतें हुई हैं, जबकि काठमांडू में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,202 हो गई है।

भूकंप के दौरान कम से कम 10,744 सरकारी इमारतें धराशायी हो गई हैं, जबकि 14,741 मकानों को आंशिक तौर पर क्षति पहुंची है।

इसी तरह, भूकंप से आम लोगों के 191,058 मकान पूरी तरह धराशायी हो गए हैं, जबकि 175,162 मकानों को आंशिक तौर पर क्षति पहुंची है।

पूर्वी क्षेत्र में 53 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 323 लोग घायल हुए हैं। वहीं मध्य क्षेत्र में मृतकों व घायलों की सर्वाधिक संख्या क्रमश: 6,890 व 12,801 हो गई है। पश्चिमी क्षेत्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 421 जबकि घायलों की 1,205 हो गई है। मध्य-पश्चिम क्षेत्र में दो लोगों की मौत और 26 लोगों के घायल होने की खबर है।

सुदूरवर्ती पश्चिमी क्षेत्र में कम से कम सात सरकारी कार्यालय आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और छह इमारतों को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है। इस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, 25 अप्रैल को आई आपदा में नेपाल में 80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। नेपाल की कुल आबादी लगभग 2.8 करोड़ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493