केरल के पुलिस अधिकारी परीक्षा में नकल करते धरे गए

कोच्चि, 4 मई (आईएएनएस)। केरल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) की परीक्षा में नकल करते पकड़ लिए गए। उन्हें परीक्षा भवन से बाहर निकाल दिया गया। अधिकारी ने हालांकि इस आरोप को गलत बताया है।

अधिकारी की पहचान त्रिसूर के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे. जोस के रूप में हुई है।

कलामसेरी के सेंट पॉल्स कॉलेज के उपप्राचार्य वी.जे. पीटर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी सूचना परीक्षा आयोजित करने वाले महात्मा गांधी विश्वविद्यालय को दी जाएगी।

जोस ने हालांकि संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और वह खुद ही 11.30 बजे परीक्षा भवन से बाहर आ गए। परीक्षा की अवधि 10 बजे सुबह से एक बजे दोपहर तक थी।

उन्होंने कहा, “मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। मैं कल आखिरी परीक्षा देने आऊंगा।”

कुछ जानकार सूत्रों के मुताबिक, जोस को पकड़ने वाले परिवीक्षक को उनकी पहचान के बारे में पता नहीं था।

पुलिस महानिदेशक के.एन. बालासुब्रमण्यम ने कहा कि जोस के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शंकर रेड्डी को घटना की रपट तैयार करने के लिए कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493