उप्र : फिर तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, विरोध में चक्का जाम

दो दिन पहीले जहां शनिवार को करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के महसनपुर गांव में अंबेडरक प्रतिमा तोड़ी गई थी, वहीं रविवार रात कासिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदनपुर चट्टी में भी अराजक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह प्रतिमा वर्ष 1993 में स्थापित की गई थी। इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश उबाल लेने लगा है।

आक्रोशित लोगों ने सोमवार को लगभग 4 घंटे तक चक्का जाम कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे सीओ वेद प्रकाश सिंह ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद रास्ता खोला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493