उप्र : प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटकते मिले

पुलिस के अनुसार, भौरा कलां इलाके में एक युवक और एक युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग धर्म के थे और शादी भी करना चाह रहे थे। धर्म के अलग-अलग होने की वजह से परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

बताया जाता है कि रविवार की रात दोनों अपने-अपने घर से निकले। इसके बाद उनका पता नहीं चल सका। सुबह गांव के बाहर एक पेड़ में दोनों के शव लटकते मिले। ग्रामीणों ने दो शव देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। मगर इलाके में ऑनर कीलिंग की बात कही जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493