उप्र में तेज धूप, गर्मी बढ़ी

लखनऊ , 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मंगलवार को तेज धूप निकली और तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। दिन का तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में मंगलवार का वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री , गोरखपुर का 22 और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493