कश्मीरी पंड़ितों के लिए टाउनशिप का विरोध कर रहा विधायक गिरफ्तार

श्रीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में विस्थापित पंडितों के लिए अलग से टाउनशिप बनाने के केंद्र सरकार के कथित फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एक विधायक को पुलिस ने मंगलवार को यहां गिरफ्तार कर लिया।

श्रीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में विस्थापित पंडितों के लिए अलग से टाउनशिप बनाने के केंद्र सरकार के कथित फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एक विधायक को पुलिस ने मंगलवार को यहां गिरफ्तार कर लिया।

उत्तरी कश्मीर के लंगेट निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद श्रीनगर के बटमालू क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करने के लिए अपने कुछ सर्मथकों के साथ आए।

राशिद और उनके कुछ समर्थक सचिवालय की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उनके मार्च को रोक कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

एक अन्य घटना में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के समूह ने पार्टी के घोषित कार्यक्रम के तहत सचिवालय का घेराव करने के लिए सचिवालय की ओर बढ़ना शुरू किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही शहर के बादशाह चौक क्षेत्र पहुंचे, साथ के मैसूमा क्षेत्र के कुछ युवाओं ने भारत विरोधी और आजादी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उन पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493