त्रिपुरा जनजातीय परिषद चुनाव की मतगणना बुधवार को

अगरतला, 5 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के 30 सदस्यों के लिए रविवार को हुए चुनाव के परिणाम बुधवार को आएंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रविवार को हुए चुनाव में कुल 758,554 मतदाताओं में से करीब 84 फीसदी ने मतदान में हिस्सा लिया। त्रिपुरा की कुल आबादी 37 लाख है, जिसमें जनजातियों की आबादी एक-तिहाई है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव तमाल मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, “मतपत्रों की गणना राज्य के 16 अनुमंडल मुख्यालयों पर होगी। दोपहर तक सारे परिणाम आ जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “मतगणना केंद्र तथा उसके बाहर केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।”

टीटीएएडीसी के चुनाव में कुल 175 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 10 महिलाएं हैं।

इस चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया है।

त्रिपुरा में साल 1982 में 30 सदस्यीय टीटीएएडीसी का गठन जनजातीय समुदायों के राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृति हितों की रक्षा और संरक्षण के लिए किया गया था, जिसके 28 सदस्यों का चयन चुनाव के माध्यम से किया जाता है, जबकि शेष दो सदस्यों को सरकार नियुक्त करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493