बांग्लादेश भूमि सीमा विधेयक पर मंत्रिमंडल की मुहर

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को बांग्लादेश भूमि सीमा समझौते को क्रियान्वित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में दोनों देशों के बीच परिक्षेत्रों के आदान-प्रदान का उल्लेख है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा विधेयक 2013 को मंजूरी दे दी गई। यह संविधान का 119वां संशोधन है।

इस विधेयक में बांग्लादेश के साथ असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय के क्षेत्रों के आदान-प्रदान के समझौते को क्रियान्वित करने का प्रावधान है।

समझौते के अनुमोदन के लिए संविधान संशोधन विधेयक के इस सप्ताह राज्यसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493